फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल में बंद कराए प्राइवेट बैंक

Wed, 01 Mar 2017 01:17 AM IST
हड़ताल में बंद कराए प्राइवेट बैंक
विज्ञापन
हड़ताल में बंद कराए प्राइवेट बैंक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैंक यूनियनों में दो फाड़ होने के बाद भी मंगलवार को हड़ताल का असर देखने को मिला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले की गई हड़ताल में बैंक कर्मचारियों ने संजय प्लेस स्थित स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद में सभा और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारियों ने पहली बार प्राइवेट बैंकों को भी बंद कराया और संजय प्लेस में जुलूस निकाला। हड़ताल के कारण करीब 150 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

नोबो और एनओबीडब्ल्यू के हड़ताल से दूर रहने के बाद भी जिले की 496 बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहा। निजी बैंकों के कर्मी हड़ताल में शामिल नहीं थे लेकिन यूनाइटेड फोरम के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने जुलूस के रूप में जाकर संजय प्लेस की प्राइवेट बैंक  शाखाओं को बंद कराया। संजय प्लेस में स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद के सामने हड़ताली बैंक कर्मी एकत्रित हुए और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बैंकरों ने हड़ताल में शामिल न होने वाली यूनियनों को भी आड़े हाथ लिया। सभा के बाद बैंक कर्मचारी जुलूस के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के  संजय प्लेस स्थित जोनल आफिस पहुंचे और कार्यालय खुले होने पर आपत्ति की। इस दौरान बैंक कर्मचारियों की अधिकारियों केसाथ झड़प भी हुई। स्टेट बैंक जोनल आफिस में तड़का-भड़की के बाद कर्मचारियों ने प्राइवेट बैंकों को जाकर बंद कराया।
विरोध प्रदर्शन में गोविंद माहेश्वरी, अनिल वर्मा, पंकज सक्सेना, राजीव सक्सेना, शैलेन्द्र झा, घनश्याम वर्मा, बृजेश वार्ष्णेय, अशोक सारस्वत, एमसी जैन, गुरुदेव सिंह, अंकित सहगल, चित्तेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एटीएम के भरोसे रहे लोग
तीन दिनों की बैंकबंदी के बाद सोमवार को बैंक खुले लेकिन मंगलवार को हड़ताल में फिर से शाखाएं बंद हो गई। इससे लोगों को फिर एटीएम पर ही निर्भर रहना पड़ा। हालांकि कई एटीएम में कैश नहीं था, लेकिन चालू एटीएम पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें