फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण वितरण में तेजी लाएं बैंकर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्य विकास अधिकारी ईशाप्रिया ने बृहस्पतिवार को जिला सलाहकार समिति बैंकर्स की बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति पर अग्रणी जिला प्रबंधक, कोऑर्डिनेटर, संबंधित बैंक शाखा प्रबंधकों को ऋण-वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण, शहरी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड के लक्ष्यों की पूर्ति करने में चालू वित्तीय वर्षों के शेष दिनों में तेजी लाकर इन योजनाओं में भी शत-प्रतिशत पूर्ति करें। बैंकर्स अकारण अपने यहां पत्रावलियां लंबित न रखें। जिन पत्रावलियों पर ऋण वितरण न हो सके, उन पर टिप्पणी अंकित कर संबंधित विभाग को पत्रावली वापस करें। जो पत्रावलियां स्वीकृत की जा चुकी हैं।
फरवरी तक एक्सिस बैंक का सीडी रेशियो 25 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक का 32 प्रतिशत, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का 38 प्रतिशत, इंडियन बैंक का 45 प्रतिशत है। शाखा प्रबंधक ऋण-वितरण में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। सभी बैंकों का सीडी रेशियो 60 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए। कई बैंकों की ऋण जमानुपात की प्रगति ठीक नही हैं। उप निदेशक कृषि दुर्विजय सिंह, समाज कल्याण अधिकारी इद्रा सिंह, उपायुक्त उद्योग मोहम्मद सऊद, कृषि अधिकारी गगनदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें