फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर में परंपराओं के साथ फिर खिलवाड़, भक्त-भगवान के बीच लगाया पर्दा

Sun, 28 May 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में लगातार परंपराओं को तोड़ा जा रहा है। शनिवार को जगमोहन में पर्दा डालकर ठाकुरजी के दर्शन में व्यवधान डाला गया। मामले में मंदिर प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद जांच कराने की बात कही है। 
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर मंदिर में भक्तों की भीड़ थी। सेवा राजभोग सेवायत जुगल किशोर गोस्वामी के परिवार की थी। बताया जाता है कि सेवायतों ने मंदिर के गर्भगृह के बाहर जगमोहन में साड़ी का पर्दा बनाकर भक्तों और उनके आराध्य के बीच व्यवधान डाला। ऐसा एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार किया गया। 

लोगों का आरोप है कि वीआईपी गैलरी में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से पर्दा हटाने के एवज में भेंट भी ली गई। मंदिर के कुछ सेवायतों ने पर्दा लगे होने की फोटो के साथ मंदिर प्रबंधन से शिकायत की है। 
विज्ञापन


हालांकि सेवायत श्रीवर्धन गोस्वामी ने कहा कि उन्होंने मंदिर की कोई परंपरा नहीं तोड़ी है। पर्दा लगाए जाने पर कहा कि वीआईपी गैलरी में आगे वाले दर्शनार्थी अपना स्थान नहीं छोड़ रहे थे। उन्हें हटाने के लिए ऐसा किया गया। दर्शनार्थियों के हटने के कुछ ही क्षणों के बाद पर्दा हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि ये हमें बदनाम करने की साजिश है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें