फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: बांके बिहारी ने धारण किए धनुष-बाण, पीले वस्त्रों में दिए भक्तों को दर्शन; सामने आई पहली तस्वीर

Mon, 22 Jan 2024 12:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव चल रहा है तो वहीं कान्हा की नगरी मथुरा में आराध्य बांके बिहारी ने भक्तों को भगवान श्रीराम के रूप में दर्शन दिए।

 
विज्ञापन
बांके बिहारी जी ने भक्तों को श्रीराम के रूप में दर्शन दिए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में आराध्य श्रीबांके बिहारी ने धनुष बाण धारण कर भगवान राम के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। ठाकुर जी की अलौकिक छटा को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 
विज्ञापन


अयोध्या में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर रंग बिरंगी गुब्बारों से और विद्युत झालरों से बांके बिहारी मंदिर को सजाया गया।  बांके बिहारी मंदिर के चौक और चबूतरे तक गुव्वारे लगाए गए। हालांकि मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य रही। बांके बिहारी मंदिर के सेवायत रजत गोस्वामी ने कहा कि जहां भगवान राम आज के दिन अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं इसकी खुशी ब्रज में भी मनाई जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन



 बांके बिहारी मंदिर में भी अपार खुशी का वातावरण है। बांके बिहारी लाल ने आज चांदी का धनुष-बाण और मुकुट धारण कर भगवान राम के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए हैं। श्रद्धालुओं को ठाकुर जी का प्रसाद वितिरित किया जा रहा है। यह बहुत ही सौभाग्य का दिन है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें