बांके बिहारी मंदिर के रास्ते पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के ठा. श्रीबांके बिहारी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त बृहस्पतिवार को पहुंचे। मंदिर परिसर में भीड़ के दबाव में किशोरी व महिला बेहोश हो गईं। यह देख मंदिर में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने दोनों को प्राथमिक उपचार दिया।
श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल
बृहस्पतिवार की दोपहर राजभोग आरती के बाद मंदिर के पट खुले तो कतार में खड़े श्रद्धालुओं के सब्र जवाब दे गया। दर्शन का कम समय होने के कारण श्रद्धालु मंदिर की ओर दौड़ पड़े। भीड़ को संभालने में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर की गलियों से लेकर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तभी मंदिर में दर्शन कर बाहर निकलते समय गेट संख्या चार के समीप गुरुग्राम निवासी संजय की 16 वर्षीय बेटी खुशी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। यह देख परिवार के लोग घबरा गए।
ये भी पढ़ें - Mathura News: बेटों से परेशान होकर वृद्धा यमुना में कूदी, गोताखोरों ने बचाई जान