फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर: आराध्य के दर्शन को लगी भक्तों की कतार, वृंदावन में राधे-राधे की जयकार

Sun, 25 Oct 2020 01:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 7
बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट भक्तों के लिए फिर से खुल गए हैं। रविवार सुबह से ही भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए पहुंच गए। इससे वृंदावन की गलियां फिर से राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठीं। कोविड-19 से बचाव के लिए मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। 

 
विज्ञापन

2 of 7
सामाजिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धालु ने किए बांकेबिहारी के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह आठ बजे बांकेबिहारी मंदिर के पट खोले गए। इससे पहले ही कई भक्त यहां पहुंच गए। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराते हुए भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया। इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंजायमान रहा। 
विज्ञापन

3 of 7
बांके बिहारी मंदिर वृंदावन: गोल घेरों में खड़े भक्त - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए बांकेबिहारी मंदिर परिसर में और बाहर गोले बनाए गए हैं। बिना मास्क के श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंदिर के बाहर पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। 

4 of 7
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा रहे हैं। एक बार में सिर्फ पांच श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति है। सुबह आठ से 12 बजे तक 250 श्रद्धालु तथा शाम साढ़े पांच से रात साढ़े नौ बजे तक 250 श्रद्धालु दर्शन करेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर खड़े श्रद्धालु (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सिविल जज जूनियर डिवीजन गजेंद्र सिंह ने 15 अक्तूबर को बांकेबिहारी मंदिर खोलने के आदेश किए थे। 17 और 18 अक्तूबर को मंदिर खुलने पर अनियंत्रित हुई भीड़ की वजह से 19 अक्तूबर से मंदिर बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन

6 of 7
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर के पट बंद होने का मामला कोर्ट में गया तो 23 अक्तूबर को सिविल जज ने पूर्व के आदेश का पालन करने को कहा। इस पर मंदिर प्रबंधन ने 25 अक्तूबर से मंदिर के पट खोलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन: मंदिर के बाहर भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने के बाद व्यवस्थाओं को देखने के लिए सुबह जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधीनस्थों को बेहतर व्यवस्था के साथ भक्तों को दर्शन करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें