फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: भक्तों के लिए खुले बांकेबिहारी मंदिर के द्वार, दर्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी 

Sun, 25 Oct 2020 09:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 6
सामाजिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धालु ने किए बांकेबिहारी के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खुल गए हैं। रविवार सुबह निर्धारित समय से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराते हुए भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। दर्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी किया गया है। दर्शन के लिए 24 अक्तूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। एक दिन में केवल 500 श्रद्धालु ही अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे। भक्तों के लिए मास्क और सैनिटाइजर आवश्यक है। 
विज्ञापन

2 of 6
बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
सिविल जज जूनियर डिवीजन गजेंद्र सिंह ने 15 अक्तूबर को बांकेबिहारी मंदिर खोलने के आदेश किए थे। 17 और 18 अक्तूबर को मंदिर खुलने पर अनियंत्रित हुई भीड़ की वजह से 19 अक्तूबर से मंदिर बंद कर दिया गया। यह मामला कोर्ट में गया तो 23 अक्तूबर को सिविल जज ने पूर्व के आदेश का पालन करने को कहा। इस पर मंदिर प्रबंधन ने शुक्रवार की रात 25 अक्तूबर से मंदिर खोलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

3 of 6
बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा रहे हैं। एक बार में सिर्फ पांच श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति है। सुबह आठ से 12 बजे तक 250 श्रद्धालु तथा शाम साढ़े पांच से रात साढ़े नौ बजे तक 250 श्रद्धालु दर्शन करेंगे। 

4 of 6
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की कतार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश मिलेगा। इसके लिए श्रद्धालु http://darshan.yatradham.org/ShreeBankeBihariTemple.html लिंक पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 24 अक्तूबर को मंदिर की वेबसाइट पर सुबह 11 बजे तक 500 रजिस्ट्रेशन हो गए थे। मंदिर प्रबंधक ने कहा कि श्रद्धालु अपनी सुविधा के लिए आधार कार्ड अथवा कोई पहचान पत्र भी साथ लाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं - फोटो : अमर उजाला
मंदिर का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं
सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सदर शनिवार को बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां पर निरीक्षण करते हुए पूरी व्यवस्थाएं परखीं। सेवायत, व्यापारियों और संत-महंतों से सहयोग मांगा। दोनों अधिकारी काफी देर से मंदिर में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं - फोटो : अमर उजाला
बाहर पुलिस-पीएसी, परिसर में गार्ड संभालेंगे व्यवस्था
सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए बांकेबिहारी मंदिर के आसपास गोले बनाए गए हैं। मंदिर के बाहर पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। परिसर में गार्ड पूरी तरह से मुस्तैद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें