फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहतः सोमवार-मंगलवार को खुलेंगी बैंक, मोबाइल एटीएम से पूरी होगी रुपयों की जरूरत

Mon, 30 Mar 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आज और कल सम-विषम नहीं, सभी बैंक शाखाएं खुलेंगी
विज्ञापन
कैनरा बैंक की मोबाइल एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के दौरान बैंकों के लिए लागू हुआ सम-विषम की वैकल्पिक व्यवस्था का नियम दो दिन के लिए टाल दिया गया है। सोमवार और मंगलवार को सभी बैंक शाखाएं खुलेंगी।
विज्ञापन


केनरा बैंक के उपमहाप्रबंधक डीएस ग्रोवर ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है, क्योंकि क्लोजिंग और रामनवमी के कारण एक और दो अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे। लोगों की जरूरतें पूरी करने के लिए 30 व 31 को सभी शाखाएं खुलेंगी। संभव है कि तीन अप्रैल से वैकल्पिक व्यवस्था लागू हो जाए।

नकदी की जरूरत पूरी करेगा मोबाइल एटीएम
कैनरा बैंक ने शारीरिक दूरी को बनाए रखने के लिए जनता को मोबाइल एटीएम की सुविधा मुहैया कराई है। उप महाप्रबंधक डीएस ग्रोवर के मुताबिक वैन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाएगी। लोग बिना शाखा जाए इसमें से रुपये निकाल सकते हैं। इसकी शुरुआत रविवार से हो गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें