कासगंज में बाहर से आई बच्ची को भोजन का पैकेट देते पूर्व सांसद एवं सपा जिलाध्यक्ष
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। बसस्टैंड पर बाहर से पहुंचने वाले राहगीरों को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कैंप लगाकर भोजन कराया। वहीं अपने व्यक्तिगत खाते से राहत कोष के लिए जिलाधिकारी को 5.11 लाख रुपये देने की घोषण की। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लोगों को राहत देने का काम सपा कर रही है। उन्होंने पैदल जा रहे लोगों को भोजन कराया। वहीं जो लोग रुक नहीं रहे थे उन्हें भोजन के पैकेट दिए। जिससे वह भूख लगने पर भोजन कर सकें।
भोजन से पूर्व सैनिटाइजर से हाथ धुलवाएं और सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए भोजन का वितरण कराया। कैंप में बिस्किट, खिचड़ी, बीमारों को फलों आदि भी दिया। उन्होंने कहा यह समय सभी को एक साथ कोराना से लड़ाई लड़ने का है। यह राहत कैंप 14 अप्रैल तक चलेगा। वहीं राहत राशि को ड्राफ्ट के माध्यम से जिलाधिकारी तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक हसरतउल्ला शेरवानी, हरिओम शर्मा, विजय जैन, विशाल गर्ग, दीपू अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।