बैंक से जुडे़ कार्यों को निपटाने की योजना अभी से बनाना शुरू कर दें, इस माह 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। जिसमें त्योहार, बैंककर्मियों की हड़ताल और शनिवार-रविवार शामिल हैं। हालांकि शाखाएं बंद होने के बावजूद बैंकों की डिजिटल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
आगरा स्थित कैनरा बैंक के डीजीएम डीएस ग्रोवर ने बताया कि इस माह महाशिवरात्रि, होली जैसे त्योहार हैं। वहीं, निजीकरण को लेकर बैंककर्मियों की हड़ताल हो सकती है।
इसके अलावा सामान्य महीनों की तरह दूसरा व चौथा शनिवार तथा रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे। हालांकि यह अवकाश एक-दो दिन से ज्यादा के नहीं हैं। इसलिए बैंकिंग सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा। एटीएम को पहले ही दुरुस्त कर दिया जाएगा। जिससे लोगों को नकद संबंधी परेशान न आए।
इन तारीखों बंद रहेंगे बैंक
7 मार्च को रविवार
11 मार्च को महाशिवरात्रि
13 को दूसरा शनिवार
14 को रविवार
15 को हड़ताल
16 को हड़ताल
21 को रविवार
27 को चौथा शनिवार
28 को रविवार
29 को होली