फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती पर जन्म लेने वाले की मृत्यु भी होना सत्य है-पोनियां

विज्ञापन
टूंडला के आर्य समाज मंदिर में हवन करते आर्य समाजी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर है। यह बातें आर्य समाज द्वारा पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं पूर्व आर्य समाज प्रधान पं. रामसहाय शर्मा की आत्मा की शांति के लिए आर्य समाज मंदिर में आयोजित वैदिक हवन के दौरान प्रधान सुशील पौनियां ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वेदों में लिखा है कि जिसने भी धरती पर जन्म लिया है उसकी मृत्यु भी होनी है। पूर्व प्रधान पं. रामसहाय शर्मा बहुत ही मृदुभाषी और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।
आर्य समाज के सदस्यों ने वैदिक हवन में आहुति देकर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। इस दौरान महिला प्रधान प्रमोद कुमारी शर्मा, बंगाली बाबू शर्मा, सतीश चंद्र गुप्ता, रूपेश शुक्ला, विनोद झा, अवधेश पालीवाल, श्रीभगवान उपाध्याय, मनीष चौहान, केके तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें