फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बैंकों की हड़ताल से 400 करोड़ का लेनदेन ठप, चार दिन बाद बैंक खुलने पर आज भीड़ की उम्मीद

Wed, 17 Mar 2021 09:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बैंक हड़ताल: आगरा में बंद रही बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंककर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल से अनुमानित 400 करोड़ रुपये का लेनदेन ठप हो गया। दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में चेक क्लीयर नहीं हो पाये। नकद जमा और निकासी जैसे काम भी अटक गए। इधर, चार दिन बाद बैंक खुलने पर बुधवार को शाखाओं में भीड़ लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बैंकों के निजीकरण और श्रम विरोधी कानून के विरोध के चलते बैंककर्मियों ने दो दिन की हड़ताल की है। हालांकि लोगों को वित्तीय संबंधी समस्याएं पिछले चार दिन से झेलनी पड़ रही हैं। पहले दिन चौथा शनिवार, फिर रविवार उसके बाद दो दिन हड़ताल के चलते संकट बढ़ गया। 
मथुरा में कोरोना: कोरोना संक्रमण के दस केस मिले, 42 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
विज्ञापन

एटीएम हुए कैशलेस, नकदी के लिए भटके लोग
बैंककर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल के दौरान एटीएम में पर्याप्त नकदी रखने का दावा किया गया था। सोमवार की तरह मंगलवार को भी लोग नकदी के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक भटकते रहे। शाहगंज के रामकिशोर ने बताया कि दोपहर को उसे पैसों की जरूरत थी शाहगंज के अलावा जयपुर हाउस तक के एटीएम देख डाले पर कैश नहीं मिला। लोहामंडी के एक एटीएम में उसे पैसे मिल पाए। वहीं राजामंडी के रमीज का कहना था कि घर में शादी है, बैंक बंद थे तो एटीएम से रुपये निकालने पहुंचा पर कैश नहीं मिला। एमजी रोड के कई एटीएम खाली मिले। संजय प्लेस के एक एटीएम में कैश मिला पर इसमें दो घंटे बर्बाद हो गए। 
 
विज्ञापन

आंदोलन जारी रहेगा
युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन आगरा के तत्वाधान में बैंक अधिकारी व कर्मचारी संजय प्लेस स्थित एलआईसी परिसर पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार का यही हठधर्मी रवैया रहा तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान एमएम राय, शैलेंद्र झा, पुनीत सक्सेना, वकील अली, मनीष शर्मा, विनोद यादव, पंकज शर्मा, एम के चावला, विजय कुमार, तान्या अग्रवाल, अनवरी बेगम, आईएनबीओएफ के राज्य समिति सदस्य अंकित सहगल आदि मौजूद रहे।

कल हड़ताल पर रहेंगे एलआईसी कर्मी
फेडरेशन आफ एलआईसी क्लास-1 ऑफिसर्स एसोसिएशन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आगरा मंडल के सभी अधिकारी/कर्मचारी बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहेंगे। पदाधिकारियों के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा वेतन समझौता में अत्यधिक देरी करने, एलआईसी के आईपीओ लाने, एलआईसी एक्ट में संशोधन करने, बीमा क्षेत्र  की एफडीआई 74 फीसदी करने तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों निजीकरण करने के विरोध में हड़ताल रहेगी। भारतीय जीवन बीमा निगम मंडल कार्यालय, संजय प्लेस पर सुबह 11.30 से दोपहर 2 बजे तक प्रदर्शन किया जायेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें