फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक घोटाला: न्यायालय की शरण लेंगे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गोरहा के ग्राहक सेवा केंद्र पर घोटाले में उपभोक्ताओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उपभोक्ता न्यायालय की शरण लेंगे। कई उपभोक्ताओं ने न्यायालय जाने की तैयारी की है। वहीं भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल कार्यालय आगरा ने दिल्ली के बाद अब मुंबई एसबीआई मुख्यालय को पत्र भेजकर ओरियल कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र गोरहा पर बड़ा घोटाला हुआ। सवा दो सौ से अधिक उपभोक्ता अब तक प्रशासनिक जांच टीम के समक्ष अपने बयान दर्ज करा चुके हैं लेकिन उपभोक्ताओं को उनका भुगतान नहीं मिल पा रहा है। इससे उनकी बेचैनी बढ़ रही है और कई उपभोक्ताओं में खासा आक्रोश है। ऐसे में कुछ उपभोक्ताओं ने न्यायालय जाने की तैयारी की है। उपभोक्ता सुरेश पाल, कमलेश कुमारी का कहना है कि अब न्यायालय में मुकदमा दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन से अब न्याय की उम्मीद टूट चुकी है। कई बार अलग अलग बयान दर्ज कर भुगतान का आश्वासन दिया चुका है, लेकिन भुगतान नहीं हो रहा। वहीं मामले में भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल कार्यालय आगरा के अधिकारियों ने दिल्ली मुख्यालय के बाद अब मुंबई मुख्यालय को पत्र भेजकर ओरियल कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की है। एसबीआई के रीजनल अधिकारियों ने अपनी जांच में ओरियल कंपनी को दोषी माना है।
विज्ञापन

मामले में दिल्ली और मुंबई मुख्यालय को पत्र भेजा जा चुका है। ओरियल कंपनी को दोषी मानते हुए कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
अमित कुमार, रीजनल मैनेजर एसबीआई आगरा
- पुलिस मामले में जांच कर रही है। ओरियल कंपनी के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया गया है। वहां से जल्द ही दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
रिपुदमन सिंह, कोतवाली प्रभारी सोरों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें