11एमएनपी-18-दीवानी का निरीक्षण करते डीएम व एसपी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लॉकडाउन का पालन कराने को सोमवार की सुबह से ही पुलिस सड़कों पर उतरी। इंस्पेक्टर कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन चालकों को लाठी चलाई। वहीं वाहनों को पंचर कर दिया। पुलिस ने बाजार में भी दुकानें बंद करा दीं।
बिना अनुमति के दुकानें खुली होने की शिकायत पर प्रशासन ने उन्हें बंद कराने के निर्देश दिए। सुबह से ही इंस्पेक्टर कोतवाली भानुप्रताप सिंह पुलिस के साथ बाजार में पहुंच गए। पुलिस ने बाजार में मौजूद वाहन चालकों को लाठी चलाकर खदेड़ा। वाहनों को पुलिस ने पंचर कर दिया। दीवानी पहुंचे इंस्पेक्टर कोतवाली ने दीवानी पहुंचे लोगों के भी वाहन पंचर कर दिए। पुलिस ने बाजार में बिना अनुमति के खुली दुकानें बंद कराईं। दुकानदारों को चेतावनी देकर दोबारा दुकानें खोलने पर रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेजने की चेतावनी दी।
सीओ सिटी अभय नरायन राय का कहना है बिना अनुमति के दुकानें नहीं खोली जा सकती हैं। जो दुकानदार बिना अनुमति के दुकान खोलेगा, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई होगी।