फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से रुपये निकालने को उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
17एमएनपी-13-बरनाहल में ग्राहक सेवा केंद्र पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बरनाहल/बेवर (मैनपुरी)। विभिन्न योजनाओं के तहत पात्रों के खातों में भेजी गई प्रोत्साहन राशि को निकालने के लिए बैंकों और ग्राहक सुविधा केंद्र पर रोजाना लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लाइन में एक दूसरे से सटकर खड़े लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रोत्साहन राशि के रूप में भेजे गए पांच सौ और एक हजार रुपये खाते से निकालने के लिए इन दिनों बैंकों और ग्राहक सुविधा केंद्रों में भीड़ उमड़ रही है। रुपये जल्दी निकालने के चक्कर में लोग सुबह से ही बैंक और ग्राहक सुविधा केंद्रों के बाहर लाइन में लग जाते हैं। शुक्रवार को बेवर में बैंक ऑफ इंडिया के सामने तथा बरनाहल में ग्राहक सुविधा केंद्र के बाहर लगी लाइनों में सामाजिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ीं। लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया। एडीएम बी राम ने बताया कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के बीच घर से बाहर निकलने पर भी सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी है जो सामाजिक दूरी का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें