फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये निकालने के लिए बैंकों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
कोसीकलां में बैंक ऑफ इंडिया पर लगी भीड़। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। लॉकडाउन के बीच जनधन खाते में आए रुपयों को निकालने के लिए सोमवार को बैंकों में भीड़ उमड़ी। घर के सभी कामकाज छोड़कर महिलाएं सुबह से ही बैंक के बाहर लाइन लगाने के लिए पहुंच गईं। बैंक ऑफ इंडिया के बाहर गार्ड लगातार महिलाओं को सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक करता नजर आया।
विज्ञापन

यहां सभी लोग एक-एक मीटर की दूरी पर खड़े नजर आए। सबसे बुरी हालत स्टेट बैंक मुख्य शाखा, सेंट्रल बैंक, इलाहाबाद बैंक की रही। बैंक अधिकारियों ने बाहर से मुख्य दरवाजा बंद कर दिया। यहां महिलाएं, बुजुर्ग और युवक सभी एक-दूसरे के चिपकर कर खड़े रहे। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंक की शाखाओं का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें