कोसीकलां में बैंक ऑफ इंडिया पर लगी भीड़।
- फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। लॉकडाउन के बीच जनधन खाते में आए रुपयों को निकालने के लिए सोमवार को बैंकों में भीड़ उमड़ी। घर के सभी कामकाज छोड़कर महिलाएं सुबह से ही बैंक के बाहर लाइन लगाने के लिए पहुंच गईं। बैंक ऑफ इंडिया के बाहर गार्ड लगातार महिलाओं को सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक करता नजर आया।
यहां सभी लोग एक-एक मीटर की दूरी पर खड़े नजर आए। सबसे बुरी हालत स्टेट बैंक मुख्य शाखा, सेंट्रल बैंक, इलाहाबाद बैंक की रही। बैंक अधिकारियों ने बाहर से मुख्य दरवाजा बंद कर दिया। यहां महिलाएं, बुजुर्ग और युवक सभी एक-दूसरे के चिपकर कर खड़े रहे। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंक की शाखाओं का रहा।