फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने की बैंक में नया काउंटर खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई की बैठक में बैंक में अलग से काउंटर खोले जाने की मांग की गई। नगर अध्यक्ष रामकुमार साहू ने कहा कि स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक शाखा में व्यापारी वर्ग के लिए अलग खिड़की खोली जाए। ताकि व्यापारियों का कीमती समय खराब न हो।
विज्ञापन

महामंत्री राशिद अंसारी ने कहा कि बैंक खुलने के समय से ही बैंक के बाहर लंबी-लंबी लाइन लग जाती है। कस्बा के व्यापारी वर्ग का लाइन में लगने से कीमती समय तो बर्बाद होता ही है साथ ही आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। कोषाध्यक्ष शारिक मिर्जा ने कहा कि बैंक शाखा में व्यापारी वर्ग के लिए अलग खिड़की खोले जाना बहुत ही आवश्यक है।
ताकि व्यापारी अपना कार्य कम समय मे निपटा कर अपना व्यवसाय सुचारु रूप से कर सकें। व्यापारी पवन वार्ष्णेय ने कहा कि बैंक के बाहर लाइन में व्यापारी के लगने से व्यापारी को अनहोनी का भय सताता रहता है। व्यापारियों ने मांग पत्र वित्त मंत्रालय को रजिस्टर्ड पत्र से भेजा है।
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष शहादत अली, मिर्जा सारिक बैग, नोशाद अंसारी, रफीक अहमद, सजंय गुप्ता, अख़लाक़ हुसैन, बॉबी गोला, फऱीद अंसारी, आसिफ अंसारी, ऋषि वार्ष्णेय, गिर्राज किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें