फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ईमेल से दर्ज होगी बैंक फ्रॉड की शिकायत

Thu, 13 Apr 2017 12:57 AM IST
अब ईमेल से दर्ज होगी बैंक फ्रॉड की शिकायत
विज्ञापन
जीमेल
विज्ञापन
 बैंक फ्रॉड का शिकार लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने से लेकर अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साइबर क्राइम सेल ने थाने की ईमेल आईडी बना दी है। अगर, पीड़ित की शिकायत थाने पर आती है तो पुलिसकर्मी सीधे सेल को ईमेल करेंगे। इससे साइबर क्रिमिनल को खाते से लेन-देन करने से समय पर रोका जा सकेगा। इसके लिए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण 17, 18 और 19 अप्रैल को दिया जाएगा। शहर और देहात के थानों के पुलिस कर्मियों को अलग-अलग बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

बैंक फ्राड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर क्रिमिनल लोगों को फोन करके कभी एटीएम कार्ड बंद होने का झांसा देते हैं तो कभी इंश्योरेंस पालिसी दिलाने के नाम पर ठगी करते हैं। एटीएम कार्ड का पिन और नंबर पूछकर खाते से रकम ट्रांसफर कर लेते हैं। जब तक पीड़ित थाने पर शिकायत करने जाता है तब तक उसके खाते से काफी रकम ट्रांसफर की जा चुकी होती है। अधिकारियों के आदेश के बाद ही साइबर क्राइम सेल कार्रवाई करती हैं। अब इन मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए एसएसपी के आदेश पर सेल ने सभी थानों की ईमेल आईडी बनाई है। यह सीसीटीएनएस से अटैच रहेगी। पुलिसकर्मी शिकायत मिलने पर पीड़ित का ऑनलाइन फार्म भरेंगे। उसे ईमेल से अटैच करके सेल को भेज देंगे। सेल इस जानकारी को बैंक को देगा। इससे कुछ ही देर में खाते से ट्रांजेक्शन को रोका जा सकेगा।

छुट्टी वाले दिन भी सुनेंगे
बैंक फ्रॉड के मामले छुट्टी वाले दिन अधिक होते हैं। एसएसपी ने बैंकों को गाइडलाइन दी है। इसमें कहा है कि छुट्टी वाले दिन भी कार्रवाई की जाए, जिससे समय रहते फ्राड को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें