आगरा में बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत एक बेटे ने खुद की तैनाती वाली शाखा के लाॅकर में अच्छी सिक्योरिटी का झांसा देकर अपनी ही मां के जेवर हड़प लिए। जानकारी पर पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। एसीजेएम बटेश्वर कुमार ने बेटा, बहू और नाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर थानाध्यक्ष हरीपर्वत को विवेचना के आदेश दे दिए।