फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक नेता समेत छह की गिरफ्तारी पर आक्रोश, विधायक आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन

Sun, 19 May 2019 01:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी महिलाओं की बात सुनते विधायक मनीष असीजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में श्रमिक नेता रामदास मानव सहित छह लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में श्रमिकों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। श्रमिक परिवारों की महिलाओं ने रविवार को स्टेशन रोड से जुलूस निकाला। इसके बाद भाजपा विधायक के आवास का घेराव किया।
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे श्रमिक परिवारों की महिलाएं स्टेशन रोड पर एकत्रित हुईं। इनके हाथों में तख्तियां थी। इन पर लिखा था, 'मजदूर एकता जिंदाबाद, मानव को आजाद करो..। स्टेशन रोड से नारेबाजी करते हुए विधायक मनीष असीजा के आवास के बाहर पहुंचीं। 

विधायक आवास के बाहर प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। विधायक मनीष असीजा ने महिलाओं की बात सुनी और उन्हें आश्वासन दिया। वहीं प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

गौरतलब है कि अपनी मांगों को लेकर चूड़ी जुड़ाई श्रमिक कई दिनों से हड़ताल कर रहे थे। 7 मई को समझौता होने के बाद हड़ताल खत्म हो गई थी। इसके बावजूद 8 मई को नगला पीपरिया में जुड़ाई के लिए चूड़ियां लेकर जा रही गाड़ी में ही तोड़फोड़ कर दी गई थी। 

चूड़ियों को तोड़ने के मामले में थाना रसूलपुर के झमैय्या टोला निवासी शहनशाह बाबर की तहरीर पर श्रमिक नेता रामदास मानव एवं उसके पांच अन्य साथियों व 10 12 अज्ञात के खिलाफ अभियोग थाना रामगढ़ में दर्ज कराया था। 

रामदास मानव ने सोशल मीडिया पर वाराणसी चलने का आह्वान किया था। इसके बाद पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली थी। 17 थाना रामगढ़ पुलिस ने तोड़फोड़ के मामले में आरोपी श्रमिक नेता रामदास मानव सहित छह को आसफाबाद के पास से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें