फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monkeys in Firozabad: बंदरों के हमले के कारण छत से गिरा चूड़ी कारोबारी, मौत

Tue, 08 Nov 2022 05:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

चूड़ी व्यापारी पंछियों को दाना डालने छत पर गया था, तभी बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले से बचने के लिए चूड़ी व्यापारी ने पड़ोसी के छत पर कूदना चाहा, तभी उनका हाथ दीवार से फिसल गया। 
विज्ञापन
मृतक चूड़ी कारोबारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में बंदरों के हमले से प्रमुख चूड़ी कारोबारी की छत से गिरकर मौत हो गई। चूड़ी कारोबारी छत पर पंछियों को दाना डालने गया था। कारोबारी की मौत की खबर सुनकर क्षेत्र का बाजार दिन भर बंद रहा।
विज्ञापन


दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी आशीष अग्रवाल जैन (35) मंगलवार सुबह करीब छह बजे पंछियों को दाना डालने मकान की छत पर गए थे। वह पंछियों को दाना डाल रहे थे। इस बीच काफी संख्या में बंदर पहुंच गए। वह कुछ समझ पाते इसके पहले बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने को उन्होंने पड़ोसी सुकुमार जैन की छत की ओर कूदने का प्रयास किया, तभी उनके हाथ से दीवार छूट गई, वह एक मंजिल से सीधे नीचे जा गिरे। जिससे उनका सिर पूरी तरह लहूलुहान हो गया।

मच गई चीख पुकार 

आशीष के छत से गिरते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिजन आशीष को प्राइवेट ट्रामा सेंटर लेकर आए। चिकित्सक ने उनको भर्ती करने से मना कर दिया। उपचार के लिए परिजन आगरा ले गए। यहां पर आशीष को मृत घोषित कर दिया गया। आशीष की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर घर आ गए।

बाजार रहा बंद 

आशीष की मौत की खबर सुनते ही मातमी सन्नाटा पसर गया। वहीं व्यापारियों ने नई बस्ती का बाजार बंद कर दिया और आशीष के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें