गोशालाओं में भी भूसा एकत्रित करने के आदेश
जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को उनके क्षेत्र में संचालित गोशालाओं में भी भूसा एकत्रित करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर भूसा बैंक बनाने के लिए कहा है। इसमें खरीदा हुआ भूसा एकत्रित करने के साथ ही जन सहयोग से भी भूसा जमा किया जाएगा। इससे बाद में गोवंशों के लिए भूसे की कमी नहीं होगी।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि मंडलायुक्त आगरा मंडल आगरा ने आदेश दिया था कि भूसा गैर जिले और गैर प्रदेशों में न जाए। ताकि जिले में भूसे की पर्याप्त उपलब्धता रहे। साथ ही सरसों के भूसे को भी भट्ठों में प्रयोग न किए जाने के लिए आदेश दिया है। इसी के क्रम में पत्र जारी किया गया है। सभी लोगों से नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है।