कोई भी किसान वेबसाइट पर ई-केवाईसी का विकल्प चुनने के बाद अपना आधार नंबर दर्ज करेगा। इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज होने के बाद ई-केवाईसी पूर्ण हो जाएगी। इससे लोगों को जन सेवा केंद्र पर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी।
48 प्रतिशत पहुंचा ई-केवाईसी का लक्ष्य
मैनपुरी जिले में कुल 3.50 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है। इन सभी किसानों को ई-केवाईसी करानी है। चाहे वह किसी भी विकल्प से ये प्रक्रिया पूर्ण कराएं। कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 48 प्रतिशत किसानों ने अब तक ई-केवाईसी करा ली है। वहीं अन्य किसानों को 31 मई तक ई-केवाईसी करानी है।
उप कृषि निदेशक डीवी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सभी किसानों को ई-केवाईसी करानी है। अब फिर से किसान ओटीपी आधारित ई-केवाईसी करा सकते हैं। किसान जल्द से जल्द इसे पूर्ण करा लें।