अस्पतालों में ऑक्सीजन व मरीजों का ऑडिट
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय को एक टीम गठित कर सभी कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन गैस की खपत और भर्ती मरीजों का ऑडिट कराने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि कई अस्पतालों में जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन की मांग की जा रही है। भर्ती मरीजों की संख्या अधिक बताई जा रही है। सीएमओ की एक टीम ऐसे अस्पतालों में ऑक्सीजन व मरीजों के अलावा मौजूद संसाधनों की भी जांच करेगी।
दावा: 144 मरीजों को कराया भर्ती
कोविड कंट्रोल रूम को लेकर जिलाधिकारी ने दावा किया है कि शुक्रवार को 176 मरीजों ने फोन के माध्यम से बेड उपलब्ध कराने की मांग की। जिनमें 144 मरीजों को भर्ती कराया गया है। डीएम ने डीवीवीएनएल एमडी अमित किशोर को कोविड कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी नामित किया है।