फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Cylinder: नए घरेलू गैस कनेक्शन पर लगी रोक, सिर्फ पुराने हो सकेंगे ट्रांसफर; इन उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद

Sun, 10 May 2026 04:44 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के बीच नए कनेक्शन पर रोक लगा दी गई है। इस दाैरान सिर्फ पुराने कनेक्शन ही स्थानांतरित कराए जा सकते हैं। वहीं जिनकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक है, उनकी सब्सिडी बंद होगी। 
विज्ञापन
lpg gas cylinder - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलपीजी के नए कनेक्शन पर रोक लग गई है। मृतक परिचित के कनेक्शन को रक्त संबंधों में स्थानांतरित किया जा सकेगा। इसके लिए जमानत राशि जमा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


जिले में 88 गैस एजेंसियां हैं और करीब 13 लाख उपभोक्ता हैं। ईरान-अमेरिका युद्ध की तपिश से गैस सिलिंडर की किल्लत हो गई है। ऐसे में तीनों कंपनियों और गैस एजेंसियों ने नए कनेक्शन देने पर रोक लगा रखी है। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। पुराने कनेक्शन को रक्त संबंधों में स्थानांतरित कराया जा सकता है। ऐसे लोग जिनके परिचित की मृत्यु हो गई है, उनके कनेक्शन को भी स्थानांतरित करा सकते हैं। पिछले एक माह से लगातार बढ़ रहे बैकलॉग में कमी आई है।

ये भी पढ़ें-सहUP: चाकू से गोद डाला शरीर, 10 फीट गहरे गड्ढे में दबी मिली लाश, जिस बेरहमी से किसान को मारा; कांप गए लोग
विज्ञापन

 
विज्ञापन

10 लाख से अधिक आय पर सब्सिडी बंद
ऐसे गैस उपभोक्ता जिनकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक है, उनकी सब्सिडी बंद होगी। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 350 रुपये और सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं को करीब 12 रुपये प्रति सिलिंडर सब्सिडी मिलती है।

ये भी पढ़ें-आगरा में भीषण हादसा: एंबुलेंस की टक्कर से उड़े ऑटो के परखच्चे, पिता-पुत्र की माैत; परिवार के तीन लोग घायल


">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें