डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में एबीवीपी के नेतृत्व में बीएएमएस के छात्रों ने हंगामा किया। धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि चार सत्रों से बीएमएस की प्रैक्टिकल नहीं कराए गए हैं। 2018-19 बैच की मुख्य परीक्षा भी अभी तक नहीं कराई है। इससे करीब 11 मेडिकल कॉलेज के 4200 से अधिक छात्रों के भविष्य पर बन आई है।
विज्ञापन
किसी अधिकारी के मिलने न आने पर छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस पहुंच गई और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। छात्रों ने कहा कि जब तक प्रैक्टिकल और परीक्षा की तिथि जारी नहीं की जाती धरना जारी रहेगा।