फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की आगरावासियों से  अधिक मतदान की अपील 

Tue, 31 Jan 2017 10:18 PM IST
बॉलीवुड की आगरावासियों से  अधिक मतदान की अपील 
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए बॉलीवुड हस्तियों ने आगरावासियों से अपील की है। इसके लिए उन्होंने अपने वीडियो संदेश भेजे हैं। इन्हें सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जा रहा है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग का पूरा जोर मतदान बढ़ाने पर है। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने अपने स्तर से प्रयास करते हुए बॉलीवुड हस्तियों का सहयोग लिया है। फिल्म और टीवी से जुड़ी आठ हस्तियों के वीडियो क्लिपिंग तैयार कराई गई हैं। इनमें गदर जैसी सुपर हिट फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा, एक्टर व फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक, भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रवि किशन सहित कलाकार शिवा, आदी इरानी, एकता तिवारी, सुशांत और संगीतकार सुमित दास के संदेश हैं। इनकी वीडियो क्लिपिंग को व्हाट्स एप के अलावा फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अनिल शर्मा
11 फरवरी को देश, प्रदेश और अपनी तरक्की के लिए समय निकालकर मतदान जरूर करें।

रवि किशन
वोट देना बहुत जरूरी है। ये आपकी आवाज है। प्रदेश और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर वोट जरूर डालें।

सतीश कौशिक
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि 11 फरवरी को मतदान के लिए दो मिनट का समय जरूर निकालें। प्रदेश की तरक्की के लिए मतदान जरूर करें।

एकता तिवारी
मतदान के लिए समय जरूर निकालें। ये देश और प्रदेश के साथ-साथ आपकी तरक्की के लिए जरूरी है।

आदी इरानी
अपने कीमती वोट का प्रयोग जरूर करें। सभी के विकास के लिए वोट डालना बहुत जरूरी है।

सुमित दास
अपने कीमती समय में से दो मिनट का समय निकालकर मतदान जरूर करें। ये देश और प्रदेश की तरक्की के लिए जरूरी है।

सुशांत
वोट डालना बहुत जरूरी है। इसमें आप की भी तरक्की है।

शिवा 
आगरावासियों से निवेदन है कि वह मतदान जरूर करें। देश, प्रदेश की तरक्की के लिए यह जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें