फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव 2021: मैनपुरी में संभल, अलीगढ़ और कासगंज से आएंगी 980 मतपेटिकाएं

Sun, 04 Apr 2021 04:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • सीडीओ ने निर्वाचन आयोग को भेजी थी 800 की मांग 
  • चुनाव के लिए लगभग 5200 मतपेटिकाओं की आवश्यकता
  • जिले में 4200 मतपेटिकाएं सही अवस्था में 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले में खराब हो चुकी पुरानी मतपेटिकाओं के बदले मुख्य विकास अधिकारी ने निर्वाचन आयोग से आठ सौ मतपेटिकाओं की मांग की थी। मांग के आधार पर निर्वाचन आयोग ने तीन जिलों से मतपेटिकाएं प्राप्त करने के लिए प्रशासन को पत्र भेजा है। अब जिला प्रशासन को खुद संभल, अलीगढ़ और कासगंज से 980 मतपेटिकाएं मंगानी होंगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन

 
जिले के नौ ब्लॉकों में चुनाव के लिए लगभग 5200 मतपेटिकाओं की आवश्यकता है। इसके सापेक्ष वर्तमान में जिले में 4200 मतपेटिकाएं सही अवस्था में और पांच सौ मतपेटिकाएं मरम्मत योग्य उपलब्ध हैं। इनकी मरम्मत का काम शुरू भी हो चुका है। बढ़ी संख्या में इस बार मतपेटिकएं निष्प्रयोज्य हो जाने के चलते मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने राज्य निर्वाचन आयोग को 800 मतपेटिकाएं उपलब्ध कराने के लिए दस मार्च को पत्र भेजा था। 

इसी के क्रम में निर्वाचन आयोग ने जिले को मतपेटिकाओं का आवंटन कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अपर आयुक्त वेदप्रकाश वर्मा की ओर से भेजे गए पत्र में जिले को कुल 980 मतपेटिकाओं का आवंटन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये मतपेटिकाएं तीन जिलों से मैनपुरी प्रशासन को मंगानी होंगी। इसमें संभल से 500, अलीगढ़ से 300 और कासगंज से 180 मतपेटिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन्हें मंगाने के लिए संबंधित जिलों से संपर्क किया जा रहा है। संपर्क होने के बाद आपसी सहमति से मतपेटिकाओं को मंगाने के लिए टीम भेजी जाएगी।
 
तीन टीमें की गईं गठित 
तीन जिलों से मतपेटिकाएं मंगाने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। पहली टीम संभल के लिए गठित की गई हैं। यहां से सर्वाधिक पांच सौ मतपेटिकाएं तीन ट्रकों से मंगाई जाएंगी। इसके लिए सहायक विकास अधिकारी आईएसबी बेवर प्रवीन मिश्रा और पंचायत सचिव अनिल मिश्रा के नेतृत्व में दस सफाईकर्मियों को नामित किया गया है। 

कासगंज के लिए भेजी जानी वाली टीम में सहायक विकास अधिकारी आईएसबी सुल्तानगंज राजकुमार सिंह और पंचायत सचवि ब्रजेश अवस्थी के नेतृत्व में पांच सफाईकर्मियों को भेजा जाएगा। अलीगढ़ जाने वाली टीम सहायक विकास अधिकारी करहल राजीव कुमार और पंचायत सचिव अमन भारती के नेतृत्व में पांच सफाईकर्मियों के साथ मतपेटिकाएं लेने जाएगी। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि जिले से मतपेटिकाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को मांग भेजी गई थी। इसके सापेक्ष तीन जिलों से मतपेटिकाओं का आवंटन किया गया है। टीमें भेजकर मतपेटिकाएं मंगाई जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें