फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: रिमझिम बारिश से वैद्यगली में गिरा मकान का छज्जा, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बचे राहगीर

Thu, 30 Nov 2023 03:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

वैद्यगली स्थित ये भवन काफी पुराना और जर्जर हालत में है। बारिश में इस मकान का गली की ओर निकल रहा छज्जा गिर गया। 

 
विज्ञापन
वैद्यगली में गिरा मकान का छज्जा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सुबह-सुबह हुई रिमझिम बारिश में लुहारगली में वैद्यगली स्थित एक पुराने मकान का छज्जा अचानक से गिर गया। छज्जे के मलबे में दबकर नीचे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत ये रही कि हादसे के समय कोई राहगी छज्जे से दूरी पर थे। 
विज्ञापन


 लुहारगली में वैद्यगली स्थितलल्लन गुरु के मकान का एक छज्जा गली में गिर गया।  इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ। कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यह मकान जर्जर अवस्था में है। कभी भी बाकी हिस्सा गिर सकता है।

लुहारगली व्यापार समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर जाकर नगरायुक्त के संज्ञान में डालकर तुरंत ही इस भवन को गिरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें