फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: यमुना किनारा रोड पर बंदरों के कूदने से चहारदीवारी गिरी...मच गई अफरातफरी, राहगीर की मौत

Mon, 05 May 2025 10:23 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में दर्दनाक हादसा हुआ। राहगीर पर दीवार गिर पड़ी। इससे उसकी माैत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में यमुना किनारा रोड पर सोमवार की शाम बंदर आपस में लड़ते हुए दोमंजिला मकान की गिरासू चहारदीवारी पर कूदने लगे। इससे चहारदीवारी भरभराकर सड़क पर गिर गई। इसकी चपेट में आए राहगीर युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसा शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। यमुना किनारा रोड पर दोमंजिला भवन में पंछी पेठा स्टोर है। भवन की चहारदीवारी गिरासू थी। हादसे के समय जूता फैक्टरी से ड्यूटी समाप्त कर बल्केश्वर निवासी कृष (18) पुत्र रवि कुमार गुजर रहे थे। चहारदीवारी का मलबा उनके सिर पर गिरा तो वह वहीं गिर पड़े और मौत हो गई। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि बंदरों की उछलकूद से पुराने भवन की रेलिंग ढह गई। इसके मलबे में दबकर युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें