फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: छज्जा गिरने से भाई-बहन की मौत, 20 दिन बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

Thu, 02 Oct 2025 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सराय ख्वाजा दरगाह वाली गली में 10 सितंबर को हथौड़े से मकान तोड़ने के दौरान बगल के मकान का छज्जा गिर गया था। मलबे में दबकर भाई-बहन की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज के सराय ख्वाजा दरगाह वाली गली में 10 सितंबर को हथौड़े से मकान तोड़ने के दौरान बगल के मकान का छज्जा गिर गया था। मलबे में दबकर भाई-बहन की मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना के 20 दिन बाद दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़ित आफताब ने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर की शाम को वह पत्नी और बच्चों के साथ बैठे थे। घर के सामने वाले मकान को अदनान और आमिर मजदूरों से तुड़वा रहे थे। हथौड़े से दीवार तोड़ते समय उनके बगल वाले मकान का छज्जा गिर गया। मलबे में वह, उनकी पत्नी फरहीन, बेटा रफत और बेटी फातिमा दब गए।

रफत की मौके पर और फातिमा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी भी गंभीर घायल हुई थीं, उनका इलाज चल रहा है। शाहगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर शाहगंज निवासी अदनान और आमिर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें