साइबर ठग ने सुल्तानपुर कैंट क्षेत्र निवासी डेयरी व्यापारी राहुल अग्रवाल के क्रेडिट कार्ड से 1.47 लाख रुपये की ठगी कर ली। काॅल कटने के बाद मोबाइल पर आए ओटीपी से फ्लिपकार्ट की साइट पर लेन-देने किया। यह लेने-देने वाराणसी के सुधीर चाैधरी की आईडी पर दिखा रहा है। साइबर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
पीड़ित राहुल अग्रवाल का डेयरी का व्यवसाय है। वह सुल्तानपुरा कैंट क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे अज्ञात नंबर से कॉल आया। उस पर एक लड़की बात करने लगी। वह व्यापारी से जुड़ी जानकारी होने पर परिचित की तरह बात कर रही थी और लंबी बात करना चाहती थी। व्यापारी ने शक होने पर काॅल काट दी।
इसके बाद 27 सितंबर को दोबारा से काॅल आया और लड़की मजाकिया अंदाज में बात करने लगी। थोड़ी ही देर में काम, खाते और क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी करने पर व्यापारी ने फिर से काॅल काट दी। इसके तुरंत बाद ही राहुल पर बहन का काॅल आ गया। इसी दाैरान मोबाइल पर ओटीपी आने लगे। बातों में व्यस्त होने के कारण इसपर ध्यान नहीं दिया। काॅल कटने के बाद पता चला कि क्रेडिट कार्ड से छह बार में फ्लिपकार्ट पर 1.47 लाख का लेन-देने हुआ है। यह वाराणसी के सुधीर चौधरी नाम की आईडी पर 18 कूपन के रूप में दिख रहा है।