फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.41 लाख घरों में पुष्टाहार पहुंचाएंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बच्चों और महिलाओं की सेहत सुधारने के लिए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग कोरोना संक्रमण के चलते उनके घर पर ही पुष्टाचार पहुंचाएगा। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पुष्टाहार उपलब्ध कराएंगी। बुधवार से इस अभियान को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते आंगनबाड़ी केंद्र बीते तीन माह से बंद हैं। ऐसे में छोटे बच्चे और महिलाओं की सेहत का ध्यान रखना बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। इस बार विभाग ने पात्रों को घर-घर पुष्टाहार पहुंचाने का निर्णय लिया है। जिले में 1.41 लाख पात्रों को सीधे उनके घर पर पुष्टाहार पहुंचाया जाएगा।
इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार से ये अभियान शुरू होकर 18 जुलाई तक चलेगा। इसें सात माह से तीन वर्ष तक के बच्चों को तीन पैकेट पुष्टाहार, तीन साल से छह साल तक के बच्चों को एक पैकेट पुष्टाहार और गर्भवती व धात्री महिलाओं को तीन-तीन पैकेट पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

हाईलाइट्र्स
-1.41 लाख को मिलेगा पुष्टाहार
-75625 सात माह से तीन साल के बच्चे हैं शामिल
-30429 तीन साल से छह साल के बच्चे हैं शामिल
-36077 गर्भवती और धात्री महिलाएं हैं शामिल
बुधवार से अभियान चलाकर सभी पात्रों को उनके घर पर ही पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाएगा। चार दिन तक ये अभियान चलेगा, इसके लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आदेशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

अरविंद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें