फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदानी धरा पर होगा %सारे जहॉ से अच्छा’ बाल रंग उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 14 अगस्त को कादंबरी मंच शीतला धाम में बाल रंग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को शहर के एसबीआरएल एकेडमी में बैठक यह तय किया गया।
विज्ञापन

डीआईओएस मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा मैनपुरी में लगभग 2000 बच्चों की प्रस्तुतिपरक कार्यशालाओं का आयोजन करने जा रहा है। इसमें जिला प्रशासन तथा विद्यालय संगठनों की प्रमुख भूमिका होगी। शहीदों की स्मृति में निर्मित श्री देवी मेला ग्राउंड के कादंबरी सभागार में आजादी की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को 2000 बच्चेे गीत, नृत्य एवं चित्रकला के हुनर से शहर को तिरंगें के रंग में रंग देगें। घर में आजादी की पूर्व संध्या पर पांच-पांच दिये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानाचार्या स्तुति गुप्ता, नोडल अधिकारी सुलक्षणा शर्मा मौजूद रहे।
कल से शुरू होगी 14 दिवसीय कार्यशाला
नोडल अधिकारी सुलक्षणा शर्मा ने बताया कि एक अगस्त से 14 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। इन पर विभिन्न विधाओं का छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रसिद्ध कलाकार मैनपुरी में ही रूककर बच्चों को गीत, ढिढ़िया लोक नृत्य, आल्हा गायन, दीवारी/पाई डंडा मार्शल आर्ट तथा चित्रकला, के माध्यम से ब्रज, बुंदेलखण्ड और अवध की सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ मैनपुरी के स्वतत्रता आंदोलन में योगदान के दृष्टिगत विशेष प्रस्तुतियां करायी जाएंगी। एसबीआरएल में दो सेंटर बनाए गए हैं यहां ब्रज की होली नृत्य और चित्रकला का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सेंट मेरीज में देश भक्ति गीत, सेंट थॉमस में ढिढिया नृत्य, अमन इंटर नेशनल में आल्हा, डॉक्टर किरन सौजिया में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें