फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाजियों के लिए यातायात रोकने पर हंगामा, चौराहे पर पढ़ी हनुमान चालीसा

Tue, 13 Aug 2019 10:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
हंगामा करते बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के खंदौली कस्बे के पड़ाव चौराहा पर सोमवार को नमाजियों के लिए हाईवे पर आवागमन कुछ देर के लिए रोक दिया गया था। इससे अयोध्या से दर्शन कर अलीगढ़ जा रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बस से उतरकर कार्यकर्ता हाईवे पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंचे सीओ एत्मादपुर ने कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत कराया। 

बकरीद पर नमाजियों के लिए खंदौली पुलिस ने पहली बार आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कुछ देर के लिए आवागमन रोक दिया था, जिससे हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बस भी वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या से अलीगढ़ जा रहे थे कार्यकर्ता

बस में सवार 70 कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के विभाग गोरक्षा प्रमुख केदार सिंह हरीगढ़ (अलीगढ़) के साथ अयोध्या से अलीगढ़ जा रहे थे।   बस से उतरकर कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर खडे़ दरोगा से आवागमन बंद किए जाने का कारण पूछा। 

आरोप है कि दरोगा ने उनके साथ बदसलूकी कर दी। इसके बाद सभी कार्यकर्ता बस से उतरकर हंगामा करने लगे। नारेबाजी करते हुए आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर बैठ हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। हंगामे से पुलिस के हाथ-पैर फूल गए।

हालांकि इस बीच नमाज खत्म हो चुकी थी। वहीं हंगामे की सूचना पर सीओ एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाकर उठाया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता बस से आगे के लिए रवाना हो गए। 

सीओ एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर का कहना है की नमाज समाप्त होने पर सड़क हादसे की संभावना को देखते हुए कुछ समय के लिए बड़े वाहनों को रोक दिया गया था। वाहन रोकने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। उन्हें समझाकर शांत कराकर भेज दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें