फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पशु के अवशेष मिलने पर फूटा आक्रोश, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा; गोकशी का आरोप

Sun, 12 Apr 2026 10:34 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में पशु के अवशेष मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। गोकशी के आरोप पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।  
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा के कलवारी क्षेत्र में शनिवार सुबह पशु के अवशेष मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन


बजरंग दल के करन गर्ग ने बताया कि चौराहे पर सुबह मृत पशु के अवशेष मिले। सिर, पैर और अन्य अंग थोड़ी-थोड़ी दूर पर पड़े थे। कार्यकर्ताओं के नारेबाजी करने और गोकशी का आरोप लगाने पर पुलिस पहुंची। अवशेष को जांच के लिए भेजा गया। 

प्रदर्शन करने वालों में राहुल जोशी, करन गर्ग, शिवम दुबे, अनुज पाठक, शिवम अग्रवाल, तरुण, कार्तिक मुदगल, सारांश बजरंगी, जतिन राजपूत, शेखर प्रताप, संदीप, करन आदि रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें