फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

Sun, 12 Apr 2026 10:08 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को अपने दाैरे के दाैरान आगरा में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। 
विज्ञापन
प्रांतीय अधिवेशन का शुभारंभ करते डिप्टी सीएम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को एक दिन के प्रवास पर आगरा पहुंचे। फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम ऑडिटोरियम में शिक्षक संगठन (यूटा) के प्रांतीय अधिवेशन का बताैर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। इसके बाद वह होटल ग्रांड मरक्युर में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया के समापन समारोह में सम्मिलित होंगे। 
विज्ञापन


दोपहर 12:40 बजे उप मुख्यमंत्री फतेहाबाद पहुंचेंगे जहां वह सम्राट अशोक शोभायात्रा में शामिल होने और जनसभा को संबोधित करने के साथ ही सम्राट अशोक की लाट का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद एत्माद्दाैला क्षेत्र में महाराजा निषादराज की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे। शाम 4:20 बजे सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। 

भाजपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन की गतिविधियों का फीडबैक लेकर वह लखनऊ रवाना हो जाएंगे। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें