फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ता की मौत

Sun, 03 Jun 2018 07:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
शिवम वशिष्ठ- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में लखनऊ से दवा लेकर हाथरस लौट रहे लोगों की होंडा सिटी कार आगे जा रही एक डीसीएम में घुस गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन


कार सवार बजरंग दल के कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि एक महिला और बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। मृतक के दोस्तों ने ही डीसीएम चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हाथरस कोतवाली क्षेत्र के आशीर्वाद वाटिका निवासी राजेश शर्मा अपने छोटे भाई दीपक शर्मा, बहन शीतला कौशिक और भांजे वंश पुत्र संतोष के साथ लखनऊ दांत लगवाने गए थे।
विज्ञापन

शिकोहाबाद में हुआ हादसा

हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात को लखनऊ से हाथरस के लिए सभी लोग अपनी होंडा सिटी कार से लौट रहे थे। शनिवार सुबह पांच बजे जब उनकी कार शिकोहाबाद क्षेत्र के बालाजी मंदिर के पास हाईवे पर पहुंची, तभी आगे जा रही डीसीएम अचानक रुक गई। 

इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही होंडा सिटी कार डीसीएम में पीछे से घुस गई। कार की स्पीड इतनी थी कि कार के दोनों बैलून खुल गए और बुरी तरह आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। 

चालक की पास की सीट पर बैठे वर्षीय शिवम वशिष्ठ पुत्र विनोद निवासी हाथरस की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को कार से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

ताजमहल में पढ़ा था हनुमान चलीसा

अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

शिवम बजरंग दल का प्रमुख कार्यकर्ता के साथ हिंदुवादी नेता था। बताया जाता है कि उसने अपने साथियों के साथ कुछ माह पूर्व ताजमहल में हनुमान चालीसा का पाठ किया था। 

इसमें आगरा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। उसकी मौत की खबर सुनते ही हाथरस में शोक की लहर दौड़ गई। हिंदूवादी संगठन के लोग भारी संख्या में फिरोजाबाद पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें