फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे काफी देर से खड़ी थी कार, पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा खोला तो..

Sat, 02 Jun 2018 10:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़ी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में शनिवार को बरसाना-नंदगांव मार्ग पर गांव गाजीपुर के पास सड़क किनारे खड़ी कार में शिक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शिक्षक का शव ड्राइविंग सीट पर था और कार का एसी चल रहा था। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस का मानना है कि एसी से कार में गैस बन जाने से दम घुटा है। जबकि परिवार वालों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।  

थाना बरसाना के गांव गाजीपुर के पास एक कार खड़ी होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार का लॉक तोड़ दिया। देखा तो ड्राइविंग सीट पर एक युवक मृत अवस्था में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जहर देकर हत्या का आरोप

कार का एसी चल रहा था। पास में मिले मोबाइल से उसकी पहचान हो सकी। मृतक थाना महावन के गांव कारब निवासी दीपक सारस्वत पुत्र रामनारायण है। उसके शरीर पर कहीं कोई चोट का निशान नहीं है। 

मृतक के पिता रामनारायण का कहना है कि सुबह दस बजे कोई फोन आया था। इस फोन को सुनने के बाद ही दीपक कार लेकर घर से निकला था। उसके बाद न तो वो लौटा और न ही किसी से संपर्क किया। 

उन्होंने बताया कि दीपक सौंख रोड स्थित स्कूल में प्राइमरी शिक्षक था। उन्होंने जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें