फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बजरंग दल पांच सौ कार्यकर्ताओं को देगा त्रिशूल दीक्षा

Sun, 24 Nov 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विश्व हिंदू परिषद की विभाग स्तरीय बैठक संघ कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में बजरंगदल के त्रिशुल दीक्षा कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की गई। इसमें 500 कार्यकर्ताओं को दीक्षा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

प्रांत सह मंत्री राकेश त्यागी, विभाग संगठन मंत्री सुशील कुमार ने भारत माता और राम दरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। प्रांत सह मंत्री राकेश त्यागी ने कहा कि हिंदू समाज को बांटने की साजिश चल रही है। समाज को एकजुट करने के लिए बजरंगदल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। बजरंगदल को सशक्त किया जा रहा है। पांच सौ कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 16 दिसंबर को दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन होगा।
अखिल भारतीय समरसता प्रमुख देवजी भाई ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां अपने स्वार्थ के लिए जातियों में फूट डालकर जातिवाद को बढ़ावा देकर सत्ता हासिल करने में जुटीं हैं। प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ने कहा कि कासगंज और एटा के प्रत्येक गांव में विश्व हिंदू परिषद की समितियां गठित करें। एक भी गांव अछूता न रहे। संचालन विभाग मंत्री विनय राज पन्नू एवं जिला मंत्री नवीन सक्सेना ने किया। इस दौरान बजरंग दल विभाग संयोजक अमरीश वशिष्ठ, जिला अध्यक्ष एटा सुधाकर गुप्ता, जिला अध्यक्ष कासगंज प्रमोद साहू, जिला मंत्री शिवांग गुप्ता, संजय गौड़, प्रदीप काबरा, अलका पुंढीर, संगम माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें