फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत किशोरी की बरामदगी न होने पर हिंदूवादी संगठनों ने घेरा थाना, हंगामा

Mon, 11 Mar 2019 03:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के ताजगंज क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोरी के बहला-फुसलाकर अपहरण के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई न होने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। किशोरी के अपहरण का आरोप दूसरे समुदाय के युवक पर है। दो घंटे तक धरना प्रदर्शन कर हंगामा किया। 
विज्ञापन


सीओ सदर विकास जैसवाल ने आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। ताजगंज क्षेत्र की किशोरी सात मार्च को घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं आई। परिजनों के मुताबिक, उसे मोहल्ले का दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर ले गया। उन्होंने नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। विवेचक अभद्र भाषा में बात करते हैं। 

रविवार सुबह बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। उन्होंने थाने का घेराव कर हंगामा किया। धरना भी दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। दो घंटे बाद सीओ सदर विकास जैसवाल और सीओ ताज सुरक्षा मोहसिन खान पहुंच गए। 
विज्ञापन


उन्होंने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। थाने पहुंचने वालों में विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, रवि दुबे, बजरंग दल के दिग्विजय नाथ तिवारी, अनुपम पंडित, संजय दुबे, रामकुमार राठौर आदि शामिल थे। वहीं इस संबंध में सीओ सदर विकास जैसवाल ने कहा कि किशोरी की बरामदगी के लिए टीम गठित कर दी गई है। टीम दबिश दे रही है। सर्विलांस सेल की भी मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें