फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियों का जायजा लेने सेना प्रमुख पहुंचे आगरा, पैरा ब्रिगेड से मिले

Mon, 11 Mar 2019 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बिपिन रावत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

सेना प्रमुख बिपिन रावत तैयारियों का जायजा लेन के लिए रविवार को आगरा पहुंचे और उन्होंने बैरा ब्रिगेड से मुलाकात की। रावत ने पैरा ब्रिगेड को आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेना प्रमुख पैरा ब्रिगेड की संचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए आगरा पहुंचे थे। जनरल रावत ने ब्रिगेड के प्रशिक्षण के उच्चतम मानकों, संचालन तैयारी, मनोबल एवं प्रोत्साहन और भारतीय वायुसेना के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए तारीफ की। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि 1971 की जंग में पैरा ब्रिगेड के कौशल और क्षमताओं की वजह से ही पाक सेना को घुटने टेकने पड़े थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें