फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ये तो गजब ही कर दिया...फर्जी आधार कार्डों से जमानत, गवाही भी दे डाली; चार के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 05 May 2025 09:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा दीवानी में चार युवकों पर अलग-अलग आधार कार्डों से आरोपियों की जमानत और गवाही देने का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में केस दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा दीवानी में कई साल से अपने मुकदमे की तारीख कर रहे एक वादकारी ने चार युवकों पर अलग-अलग आधार कार्डों से आरोपियों की जमानत और गवाही देने का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Seema Haider: सीमा हैदर और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष का कनेक्शन...क्या है सच, भाजपा नेता ने खुद बताया


 

यहां का है मामला
थाना कागारौल क्षेत्र के गांव गढ़मुक्खा निवासी प्रमोद कुमार ने अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया था कि उनके गांव निवासी लाखन, बास सुजान निवासी प्रमोद, नारायन और अंकित अलग-अलग आधार कार्डों से अदालत में जमानत और गवाही देते हैं। आरोपी लाखन के पास दो आधार कार्ड हैं। एक अपने नाम का तो दूसरा रामभरोसी नाम का है।

 
विज्ञापन

गवाही रामभरोसी नाम से अंगूठा लगाकर देता है। जमानत लाखन के नाम से हस्ताक्षर कर देता है। जबकि रामभरोसी की छह फरवरी 2012 में ही मौत हो गई। इस काम में प्रमोद, नारायन और अंकित उसका साथ देते हैं। एसीपी विनायक भोसले ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें -  आगरा की नई टाउनशिप: सीएम योगी करेंगे अटल पुरम की लॉन्चिंग, तारीख हुई तय...सस्ते आवास का सपना होगा पूरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें