फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेमीफाइनल में पहुंची बैजनाथपुर की टीम

Mon, 02 Jun 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के समीपवर्ती गांव मधाऊ में महाबली क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में बैजनाथपुर की टीम ने ओम क्रिकेट क्लब को 66 रनों से हराकर फाइनल में स्थान मनाया है।
विज्ञापन

ओम क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैजनाथपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट पर 187 रन बनाए। जयंत चौधरी ने नाबाद 47, अश्वनी शर्मा ने 44 और शिब्बू ने 5 गेंदों में 28 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। ओम क्लब के बिट्टू चौहान, अमित पाल और अमन यादव ने 1-1 विकेट लिए।
जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओम क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 9 ओवर में 121 रन पर ही सिमट गई। बिट्टू ने 47, प्रांजल यादव ने 32 और शिवा ने 10 रन बनाए। बैजनाथपुर के जयंत चौधरी ने 4, रिषभ शर्मा और अतेंद्र यादव ने 2-2 विकेट लिए। बैजनाथपुर के अश्वनी शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जयहिंद राजपूत ने प्रदान किया।
विज्ञापन

मैच में अंपायरिंग दीपू राजपूत और अजीत यादव ने, स्कोरिंग आदित्य राजपूत ने की। मैच के दौरान नीरज यादव, जीतू राजपूत, शिवम यादव, देवा यादव, उजागर राजपूत, अनूप कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें