फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाह में अंडरपास के लिए रेलवे के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 18 Jun 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-इटावा वाया बटेश्वर रेल लाइन पर इन्द्रायनी गांव की सड़क पर अंडरपास की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने रेलवे का काम रुकवाकर प्रदर्शन किया। सड़क को जाम कर रेलवे क्रासिंग पर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों को समझाने पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने अंडरपास की स्वीकृति के लिए तीन दिन काम बंद रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इन्द्रायनी के मुख्य मार्ग पर वैरी, खरगपुरा, तालपुरा, सिलपौली, बडौस, गुर्जा बासौनी, खिल्ली, गंगाराम पुरा, डगरुपुरा, ट्यूवेलपुरा आदि  20 गांव पड़ते हैं। ग्रामीण यहां लंबे समय से अंडरपास की मांग रेलवे के अधिकारियों से करते आए हैं। मुख्य मार्ग की बजाय दूसरी जगह अंडरपास का निर्माण शुरू होने से भड़के ग्रामीणोें ने बुधवार को रेलवे क्रासिंग पर पहुंच कर काम रुकवा दिया। क्रासिंग पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी पर रेलवे के इंजीनियर रहमान शाहिद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम उमाशंकर से वार्ता के बाद भी ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए। तब रेलवे के अधिकारियों ने प्रशासन से अंडरपास स्वीकृत कराने के लिए तीन दिन काम बंद रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क से जाम हटा दिया। ग्रामीण मनीराम मुखिया, थान सिंह, बहादुर सिंह, बादाम सिंह, प्रेमपाल, महताब सिंह, प्रवीन कुमार, शीलेंद्र, वीरेन्द्र सिंह, रामसहाय आदि ने कहा कि यदि अंडरपास की मंजूरी नहीं मिली तो ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें