फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाह में एफडीए की टीम का छापा

Fri, 19 Jun 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 मदर डेयरी के दूध के नमूने फेल होने के बाद एफडीए की टीम ने गुरुवार को बाह बाजार में खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर अभिहीत अधिकारी राम नरेश यादव के निर्देश पर एफडीए की टीम नेे सहावराय पुरा गांव में भाजपा कार्यकर्ता गजेंद्र सिंह भदौरिया के पनीर प्लांट पर छापा मारा। यहां से दूध और क्रीम के सैंपल लिए गए। गजेंद्र सिंह का आरोप है कि सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर यह कार्रवाई हुई है। इसके बाद टीम ने रमन कुमार और राजीव कुमार की दुकान से सरसों के तेल के नमूने लिए। कार्रवाई के भय से फरैरा, जरार, बाह, जैतपुर के बाजार बंद हो गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाह अनिरुद्ध सिंह गंगवार, फतेहाबाद के खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम चंद्र यादव, बाह के नायब तहसीलदार रोहित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पहले भी फेल हो चुके  पनीर के सैंपल
बाह। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया भाजपा नेता गजेंद्र सिह भदौरिया के प्लांट से एक वर्ष पूर्व लिए गए पनीर के नमूने जांच में अधोेमानक पाए गए थे। एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने 1.20 लाख रुपये का जुर्माना ठोका था। आरसी जारी होने पर राजस्व विभाग की टीम गुरुवार को वसूली के लिए पहुंच गई थी। मानिकपुरा के अरविंद कुमार के खिलाफ भी जुर्माने की कार्रवाई की गई है। दोनों की आरसी काटी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें