फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर फाइटिंग सिस्टम से लैस होगी दीवानी

Thu, 18 Jun 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवानी कचहरी में आग से निपटने को इंतजाम किए जाएंगे। दीवानी के न्यायालय कक्षों में फायर फाइटिंग सिस्टम और फायर अलार्म सिस्टम लगेंगे। इसके लिए शासन ने एक करोड़ 46 लाख रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया है। इसकी पहली किस्त के रूप में 73 लाख, 10 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग ने दो माह पहले दीवानी कचहरी में आग से खतरे से निपटने को न्यायालय कक्षों में फायर फाइटिंग सिस्टम और फायर अलार्म सिस्टम की स्थापना का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस संबंध में प्रदेश के प्रमुख सचिव अनिरुद्ध सिंह ने भेजे पत्र में फायर उपकरणों की स्थापना के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग इस कार्य को कराएगी। इसके लिए प्रमुख सचिव ने कहा है कि स्वीकृत धनराशि बैंक खाता अथवा पीएलए में नहीं रखी जाएगी। इस धनराशि से कराए जाने वाले कार्य अगले साल मार्च तक पूरे कर लिए जाएं। साथ ही इस संबंध में तकनीकी स्वीकृति आदि कार्यों के लिए एडीए से ली जाए। इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि दीवानी में फायर उपकरणों की स्थापना के लिए विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। इसके कार्य कार्यदायी संस्था कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें