फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीधाम एक्सप्रेस में जज की पत्नी का बैग चोरी

Wed, 22 Apr 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में सफर पूरी तरह से असुरक्षित हो गया है। गोंडवाना एक्सप्रेस में मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री से लूटपाट करने वाले सभी बदमाश पकड़े भी नहीं गए थे कि मंगलवार सुबह श्रीधाम एक्सप्रेस में एक जज की पत्नी का बैग चोरी हो गया। कोच कंडेक्टर ने रिपोर्ट लिखकर झांसी जीआरपी को दी। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण जीआरपी भी हरकत में आ गई है।
विज्ञापन


जबलपुर से आगरा आ रही श्रीधाम एक्सप्रेस के एस-1 कोच में जबलपुर हाईकोर्ट बेंच के जज शशांक शुक्ल व उनकी पत्नी रश्मि शुक्ला यात्रा कर रहीं थीं। मंगलवार सुबह तकरीबन चार बजे ट्रेन बीना और झांसी के बीच में थी। तभी शशांक शुक्ला की आंख खुली। उन्होंने सीट पर देखा तो पत्नी का पर्स गायब था। उन्होंने कोच अटेंडेंट से शिकायत की। उसने मामला जज से जुड़ा होने के कारण फौरन रिपोर्ट दर्ज कर झांसी जीआरपी को भेज दिया। पर्स में 15 हजार रुपये, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें