फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार बोला- सिंधू को पीछे छोड़ने का था जुनून, जान कैसे दे सकती है

Wed, 24 Jul 2019 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बैडमिंटन खिलाड़ी सलोनी का फाइल फोटो, विलाप करतीं मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी सलोनी की जान देने की खबर से जरार का हर शख्स स्तब्ध है। सभी की जुबान पर यही रहा कि देश की अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधू को पीछे छोड़ने का जुनून रखने वाली बेटी आत्मघाती कदम कैसे उठा सकती है।
विज्ञापन

 
मंगलवार को सुबह तड़के सलोनी की जान देने की खबर पर जरार में सहज किसी को विश्वास नहीं हुआ। जरार में उसे कोचिंग देने वाले रमेश सिंह भदौरिया ने बताया कि लेफ्ट हैंडर सलोनी की दमदार पावर को अच्छे-अच्छे खिलाड़ी झेल नहीं पाते थे। 

देश की नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी बनने का उसका जुनून देखने लायक था। कुछ गंभीर हुआ होगा तभी उसने यह कदम उठाया है। शोक में डूबे लोग कहते हैं कि दूसरों को हिम्मत देने वाली सलोनी हिम्मत कैसे हार सकती है? हर कोई चाहता है कि उभरती खिलाड़ी को इस स्थिति में पहुंचाने वालों को उनके किए की सजा मिलनी चाहिए। उसकी मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

बता दें कि आगरा के बाह थाना के ग्राम जरार निवासी विजय कुमार शर्मा की पंद्रह वर्षीय पुत्री सलोनी मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ती थी और महिला छात्रावास में रहती थी। मंगलवार को सलोनी को फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें